फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के पास रोजगार का मौका, हर माह मिलेगा 25500 रुपये तक वेतन

Thu, 27 Feb 2020 06:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के युवाओं को नामी कंपनी में रोजगार का मौका मिलने जा रहा है। चैकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेस, बर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड, गोदरेज, मिगमा सहित अन्य कंपनियों में रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित मैनपॉवर एसोसिएट लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार नजदीक सिनेमा थियेटर, सुंदरनगर पर छह मार्च तक भेजना होगा। आवेदन के साथ उम्मीदवार को पुलिस थाने से जारी चरित्र प्रमाण पत्र भेजना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

चुने गए उम्मीदवारों को 10500 से 25500 तक का वेतन दिया जाएगा। कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड, जनरल कर्वर हेल्पर, एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सिविल प्सेसमेंट अधिकारी, सिविल हेड गार्ड, सेल्स एग्जीक्यूटिव, टीम मैनेजर, पैकिंग हेल्पर, ऑफिस कोऑर्डिनेटर, कस्टमर केयर अधिकारी और एरिया मैनेजर के पद भरे जाने हैं। 
विज्ञापन


आवेदन के बाद उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होगाष अप्रैल महीने तक चुने गए उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग दे दी जाएगी। कंपनी की ओर से युवाओं को पीएफ, इंश्योरेंस, मेडिकल की सुविधा भी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें