फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्निकल विवि ने घोषित किया बीटेक अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट

Mon, 13 Jul 2020 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने सोमवार को बीटेक फाइनल सेमेस्टर सीबीसीएस के छात्रों का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम उन छात्रों का घोषित हुआ है, जिन्होंने परियोजना कार्य/औद्योगिक परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया है। बीटेक फाइनल सेमेस्टर में कुल 1371 छात्र परीक्षा में बैठे थे और सभी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। हालांकि करीब 180 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने प्रोजेक्ट के बजाय थ्योरी की परीक्षा का चयन किया था। इन विद्यार्थियों का परिणाम लिखित परीक्षा के बाद ही घोषित होगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही बी-फार्मेसी और एमबीए के विद्यार्थियों का भी परीक्षा के बाद ही परिणाम घोषित होगा। कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने सभी पास छात्रों को बधाई दी है। वीसी ने विवि की परीक्षा शाखा और सभी अन्य संबंधित विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा है कि इस मुश्किल दौर में छात्रों का परिणाम घोषित कर उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।

इस प्रकार तकनीकी विश्वविद्यालय पूरे देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है, जिसने इस करोना महामारी के बीच छात्र हित को देखते हुए ये परीक्षा परिणाम घोषित किया है। परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने कहा कि बीटेक फाइनल सेमेस्टर में कुल 1371 छात्र परीक्षा में बैठे थे और सभी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें