फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के डिग्री कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाई

Fri, 11 Dec 2020 06:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के डिग्री कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ाकर 19 दिसंबर तक कर दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को इस बाबत सभी कॉलेज प्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया है कि अंतिम बार दाखिलों की तारीख को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांच दिसंबर तक दाखिलों की तारीख को पहले बढ़ाया गया था। कई विद्यार्थी दाखिले लेने से अभी भी छूट गए हैैं। ऐसे विद्यार्थियों को दाखिला लेने का अंतिम मौका दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


विधि और एमबीए विभाग में शिक्षक भर्ती के लिए साक्षात्कार जल्द
वहीं, एचपीयू में चल रही शिक्षक भर्ती में विधि और एमबीए विभाग में सह और सहायक आचार्य के पदों के लिए आए आवेदनों की छंटनी पूरी कर ली गई है। अब जल्द साक्षात्कार शुरू होंगे। आवेदनों के आधार पर उम्मीदवारों को पात्रता शर्तों के मुताबिक अंक दे दिए गए हैं। इसे जल्द पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष प्रो. अरविंद कालिया ने कहा कि उम्मीदवार अपना लॉगइन आईडी पासवर्ड प्रयोग कर दिए गए अंक पोर्टल पर देख सकता है। 

विज्ञापन

परिणाम आने के एक माह बाद भी जारी नहीं हुए बीएड की मेरिट

विवि की ओर से 27 अक्तूबर को ली गई बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 12 नवंबर को घोषित हो चुका है। एक माह बीत जाने पर भी मेरिट जारी नहीं हुई है। इससे आगे की प्रक्रिया अधर में लटक गई है। परीक्षा में अपीयर हुए हजारों अभ्यर्थी मेरिट का इंतजार कर रहे हैं। इधर, विवि के शिक्षा विभाग अध्यक्ष प्रो. नयन सिंह का दावा है कि जल्द ही मेरिट जारी कर दी जाएगी। बीएड के विवि से संबद्ध दो सरकारी कॉलेजों को मिलाकर 75 बीएड कॉलेजों में इस बार 7,790 सीटें भरी जानी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें