फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: आठ विषयों के टेट की तिथियां तय

Thu, 10 Dec 2020 08:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठ विषयों के टेट के लिए तिथियां तय कर दी हैं। परीक्षाओं का संचालन प्रदेश भर में 12 दिसंबर से होगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट में रोलनंबर भी जारी कर दिए हैं। टीजीटी आर्ट्स टेट 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक होगा।  टीजीटी मेडिकल टेट 12 दिसंबर को ही दोपहर दो बजे से साढ़े चार तक होगा। पंजाबी टेट 13 दिसंबर को सुबह 10 से साढ़े 12 तक और उर्दू का टेट दोपहर दो से साढ़े चार तक चलेगा। जेबीटी टेट 14 दिसंबर को सुबह 10 से साढ़े 12 और शास्त्री टेट दोपहर दो से साढ़े चार तक होगा। टीजीटी नॉन मेडिकल 15 दिसंबर को सुबह 10 से साढ़े 12 तक और एलटी टेट दोपहर दो से साढ़े चार तक होगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि परीक्षाओं को शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


विद्यार्थी अब 18 दिसंबर तक कर सकेंगे डाटा में शुद्धि
 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों को छात्रों के डाटा में शुद्धिकरण का मौका प्रदान किया है। अब 10 दिसंबर की बजाय तिथि को आगे बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सत्र 2020-21 में  होने वाली परीक्षाओं के लिए राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों का परीक्षाओं के लिए परीक्षा पंजीकरण किया जाना है। बोर्ड की ओर से शुद्धिकरण तिथि बढ़ाने के चलते अब स्कूल अपने छात्रों के डाटा में किसी भी प्रकार का सुधार करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। 

विज्ञापन

खाली सीटें भरने के लिए तकनीकी विवि 14 को करवाएगा काउंसलिंग

 हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्सों की खाली सीटों को भरने के लिए चौथे चरण की स्पॉट काउंसलिंग करेगा। चौथे चरण की स्पॉट काउंसलिंग भी 14 दिसंबर को संबंधित शिक्षण संस्थानों में होगी, जहां सीटें खाली हैं। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक और जनसंपर्क अधिकारी प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि खाली सीटों के लिए स्पॉट कांउसलिंग तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर के साथ संबंधित सभी राजकीय व निजी शिक्षण संस्थानों में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। खाली सीटों का ब्योरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। 

 जो अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन काउंसलिंग के किसी भी दौर में भाग ले चुके थे और चयनित या चयनित नहीं थे अथवा किसी भी कारण से शामिल नहीं हुए थे। उन सभी अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थानों में उपरोक्त निर्धारित तिथि और समय के अनुसार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों और अन्य दस्तावेजों व उनकी प्रतिलिपियों के साथ उपस्थित होना पड़ेगा। इसके अलावा जिन अभियर्थियों ने पहले काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था और आवेदन फीस नहीं भरी थी, उन्हें 1550 रुपये की फीस भी जमा करवानी होगी। अगर किसी अभ्यर्थी को सीट प्राप्त होती है तो उन्हें विश्वविद्यालय शुल्क 3000 रुपये के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान के सभी शुल्क उसी समय देकर सीट पक्की करवानी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें