11 पदों के लिए 27 जून को साक्षात्कार लिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एवालॉज चौड़ा मैदान स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस) अकादमिक सत्र 2016-17 के लिए रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर अस्थायी तौर पर गेस्ट फैकल्टी तैनात करेगा। गेस्ट फैकल्टी के 11 पदों के लिए 27 जून को विवि के प्रति कुलपति के कार्यालय में सुबह 11 बजे साक्षात्कार होंगे।
18 जून तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस नारटा ने बताया कि कॉलेज में रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति होने तक गेस्ट फैकल्टी रखे जाने हैं। इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बीबीए कोर्स में 6 और बीसीए कोर्स के विषयों को पढ़ाने के लिए 5 गेस्ट फैकल्टी रखे जाने हैं। चयनित उम्मीदवारों को यूजीसी के नियमों के तहत पांच सौ रुपये प्रति लेक्चर और अधिकतम 25000 रुपये मासिक के रूप में मानदेय दिया जाएगा।
साक्षात्कार के लिए अलग से किसी भी आवेदनकर्ता को पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। बीबीए कोर्स के फैकल्टी के लिए कामर्स एंड मैनेजमेंट में नेट सेट पास या पीएचडी के लिए यूजीसी की ओर से दी गई छूट वहीं बीसीए कोर्स के लिए तय की गई शैक्षणिक योग्यता ही आधार होगी। किसी भी उम्मीदवार को टीए, डीए देने का कोई प्रावधान नहीं होगा।