फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में एडमिशन खत्म, अब कैसे शुरू होंगे वोकेशनल कोर्स

Sun, 31 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के दस जिलों के 16 डिग्री कॉलेजों में इसी शैक्षणिक सत्र से वोकेशनल डिग्री शुरू करने पर असमंजस खड़ा हो गया है। प्रदेश के सभी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। ऐेसे में अब कहां से वोकेशनल डिग्री करने के लिए स्टूडेंट्स मिलेंगे।
विज्ञापन


इसको लेकर शिक्षा विभाग कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने के सरकार के दावे हवा साबित हो रहे हैं। सरकार ने बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, नादौन, धर्मशाला, ढलियारा, पालमपुर, कुल्लू, मंडी, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, एक्सीलेंस कॉलेज संजौली, रामपुर, सोलन, नाहन और ऊना डिग्री कॉलेजों में इसी सत्र से वोकेशनल डिग्री शुरू करने की घोषणा की थी।

बैचलर इन वोकेशनल स्टडी के तहत टूरिज्म और रिटेल विषय में विद्यार्थियों को डिग्री देने की बात कही गई थी। वर्तमान में प्रदेश के स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में अब कॉलेजों में भी वोकेशनल डिग्री शुरू करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री शुरू करने पर बना सस्पेंस

अगस्त महीने से कॉलेजों में वोकेशनल डिग्री को आधिकारिक तौर पर शुरू करने का दावा शिक्षा विभाग ने किया था। 1800 से अधिक छात्रों की संख्या वाले कॉलेजों में पहले चरण में डिग्री शुरू करने की बात कही थी।

इनमें डिग्री को मिलने वाले रिस्पांस को देखने के बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में वोकेशनल डिग्री शुरू करने का फैसला लेना था, लेकिन विभागीय देरी के चलते इस साल वोकेशनल डिग्री शुरू होने पर संशय बन गया है।

बताया जा रहा है कि अभी तक वोकेशनल डिग्री का सिलेबस तैयार नहीं हुआ है। शिक्षकों का चयन भी अभी अधर में लटका हुआ है। उधर, उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी का कहना है कि अगस्त के पहले सप्ताह में सिलेबस को लेकर बैठक बुलाई गई है। जल्द इस संदर्भ में फैसला ले लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें