फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखें

Sun, 31 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग ने पांच जून को ली गई हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक एवं संबद्ध सेवाएं (प्रारंभिक) परीक्षा-2015 का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें प्रवेश के लिए इस वर्ष 43,509 आवेदन मिले।
विज्ञापन


गत वर्ष इनकी संख्या 45,373 थी। 38,384 अभ्यर्थियों को परीक्षा में अस्थायी रूप से प्रवेश दिया गया। परीक्षा में कुल 22,073 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इनमें 534 अभ्यर्थियों को प्रदेश प्रशासनिक एवं संबद्ध सेवाएं की मुख्य परीक्षा के लिए आयोग ने उत्तीर्ण घोषित किया है।

परिणाम आयोग की वेबसाइट www.hp.gov.in/hppsc पर उपलब्ध है। आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर ने यथा प्रस्तावित समय पर परीक्षा परिणाम घोषित होने पर संतोष जताया है। कहा कि आयोग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों एवं व्यवस्थित योजना के संचालन से यह संभव हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

कहा कि प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 24 अगस्त, 2013 को सूचना के शीघ्र निष्पादन को आयोग कार्यालय में एक टोल फ्री केंद्र की स्थापना की है। इसके सुचारु क्रियान्वयन के लिए कार्यपालकों की तैनाती की है। वह अपनी दक्षता से सरकार से नागरिक तक सेवा देने के लिए कृत संकल्प हैं।

टोल फ्री संख्या 1800-180-8004 सभी कार्य दिवसों में सूचना देने के लिए उपलब्ध हैं। आज तक इस सुविधा के माध्यम से 34,933  दूरभाष कॉल तथा हेल्प डेस्क दूरभाष संख्या 0177-262928 के माध्यम से 27,235 दूरभाष कॉल आयोग के कार्यालय में प्राप्त हुई हैं।

इस प्रकार कुल प्राप्त कॉलों की संख्या 62,168 है। यह भी कहा कि टोल फ्री केंद्र की स्थापना के कारण अधिक से अधिक अभ्यर्थी लाभान्वित हुए हैं। विशेषतया जो जनजातीय तथा दूरदराज क्षेत्रों से संबंध रखते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें