कर्मचारी चयन आयोग ने सांख्यिकी सहायक पोस्ट कोड 866 और जूनियर इंजीनियर सिविल पोस्ट कोड 882 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इन अभ्यर्थियों की मूल्यांकन परीक्षा 14 सितंबर को आयोग के कार्यालय में साढ़े नौ बजे से होगी।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सांख्यिकी सहायक पोस्ट कोड 866 और जूनियर इंजीनियर सिविल पोस्ट कोड 882 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इन अभ्यर्थियों की मूल्यांकन परीक्षा 14 सितंबर को आयोग के कार्यालय में साढ़े नौ बजे से होगी।
विज्ञापन
आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 24 पदों के लिए 17 अप्रैल को लिखित परीक्षा ली थी। जिसमें 4117 अभ्यर्थी बैठे थे। इनमें से 79 ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इनकी मूल्यांकन परीक्षा आयोग के कार्यालय में 15 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से होगी। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि निर्धारित तिथियों को यह अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों सहित मूल्यांकन परीक्षा में भाग ले सकते हैं।