फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग के लिए इस दिन होगी प्रवेश परीक्षा, शेड्यूल जारी

Wed, 17 Jul 2019 08:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2019-20 में बीएससी नर्सिंग के चार वर्षीय डिग्री कोर्स और पोस्ट बेसिक के दो वर्षीय डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेश के सरकारी और निजी विवि से संबद्ध नर्सिंग कॉलेजों में इसी प्रवेश प्रक्रिया के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


इन दोनों कोर्स में प्रवेश के लिए तय की गई की पात्रता शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विवि के एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध रहेगी। आवेदन विवि के एडमिशन पोर्टल www.admissionshpushimla.in के माध्यम से ही आवेदन हो सकेगा। 

इसे छात्र कभी भी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक इन दोनों कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 18 अगस्त को होगी। कोर्स में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 18 जुलाई से विवि का एडमिशन पोर्टल खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने को 8 अगस्त अंतिम तिथि तय की गई है। बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए सामान्य और ओबीसी, इसकी उप श्रेणी के लिए 1600 रुपये जबकि पोस्टर बेसिक के लिए 2000 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।

जबकि बीएससी नर्सिंग में एससी, एसटी और इसकी उप श्रेणियों के लिए आवेदन फीस 800 और पोस्ट बेसिक के लिए 1000 रुपये फीस तय की गई है। अंतोदय, आईआरडीपी, ई डब्लू एस श्रेणी के बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक कोर्स को आवेदन करने वालों को आठ सौर रुपये फीस अदा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें