फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहना मौका, 200 को मिलेगी नौकरी

Thu, 16 Aug 2018 06:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई शाहपुर में 18 अगस्त को राजस्थान की एक कार कंपनी साक्षात्कार करवाएगी। कंपनी 200 युवाओं को नौकरी प्रदान करेगी। युवाओं की आयु 18 से 24 साल तक होनी चाहिए।

विज्ञापन


परिसर साक्षात्कार में फीटर, टर्नर, एमएमवी, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, आरएंडएसी, डीजल मेकेनिक, ट्रेक्टर मेकेनिक,  इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक और इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक आदि ट्रेड में पास, एक साल का अनुभव एक वर्षीय अप्रैंटशिप आधार पर युवाओं का चयन करेगी। जिन्होंने इसी माह अंतिम सत्र की परीक्षा दी है। 

विज्ञापन

ऐसे अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 21 वर्ष होनी चाहिए और इन्होंने फीटर, टर्नर,  मेकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और आरएंडएसी में प्रशिक्षण पूरा किया हो।

आईटीआई के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी संतोष नारायण ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार से चयनित युवाओं को फिक्स्ड टर्म पर दो साल के लिए और अप्रैंटशिप आधार पर एक साल के लिए नौकरी करने का मौका मिलेगा।

चयनित युवाओं को कंपनी 20700 रुपये मासिक सीटीसी सेलरी के अलावा नि:शुल्क कैंटीन, ट्रांसपोर्ट और यूनिफार्म सुविधा देगी।न भट्टाचार्य हिमाचली हैं। इसकी वजह ये है कि रंजन के माता- पिता डाक्टर होने के कारण कई साल हिमाचल में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें