फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग की काउंसलिंग स्थगित, नया शेडयूल जारी करेगा एचपीयू

Wed, 15 Aug 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध एक सरकारी और 23 निजी नर्सिंग कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के बैच को बिठाने के लिए 19 अगस्त से शुरू होने वाली बीएससी नर्सिंग कोर्स की काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि बीएससी नर्सिंग की प्रथम चरण की काउंसलिंग पूर्व में 19 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक होनी तय थी, इसे स्थगित कर दिया गया है।

सितंबर माह के पहले सप्ताह में दोबारा से काउंसलिंग शेड्यूल तय कर विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार से नर्सिंग कॉलेजों को नया बैच बिठाने को मंजूरी न मिलने के कारण फिलहाल काउंसलिंग को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


नए शेड्यूल में ही अब प्रदेश के कुल 24 नर्सिंग कॉलेजों में एक सरकारी कॉलेज की 60 सीटों सहित करीब 700 सीटों के लिए काउंसलिंग होनी है। इस संदर्भ में विवि की वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

एमबीबीएस कोर्स की दूसरे चरण की काउंसलिंग 19 से

अभ्यर्थी  विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा सेल के टेलीफोन नंबर 0177-2830891 पर भी संपर्क कर सकता है। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा ने आठ जुलाई को बीएससी नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा करवाई थी।

इसका 24 जुलाई को परिणाम और  31 जुलाई को मेरिट जारी कर दी गई थी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि 19 से 21 अगस्त तक विवि के सभागार में विवि से संबद्ध निजी और सरकारी मेडिकल और डेंटल

कॉलेजों में नए सत्र में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की दूसरे चरण की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को विवि की वेबसाइट पर दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें