सरकारी क्षेत्र का प्रदेश में एकमात्र गर्ल्स कॉलेज है आरकेएमवी शिमला। यहां एडमिशन लेना अधिकतर छात्राओं का सपना होता है। 3500 से अधिक छात्राओं को शिक्षा प्रदान करने वाले इस कॉलेज में न केवल शिमला जिला से बल्कि जनजातीय जिला किन्नौर, लाहौल स्पीति चंबा जैसे दुर्गम क्षेत्र की छात्राएं कॉलेज की पढ़ाई करती है।
विज्ञापन
कॉलेज में यूजी कोर्स में हर मेजर विषय पढ़ाया जाता है। तीनों संकाय के यूजी डिग्री कोर्स में 120 सीट प्रति मेजर विषय उपलब्ध है। इनमें कामर्स यूजी कोर्स के लिए कॉलेज की मेरिट हाई जाती है। कॉलेज में छात्राओं के लिए लैंग्वेज लैब सहित शिक्षण कार्य में नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है।
कॉलेज का ये है इतिहास
1945 से आरपीसीएसडीबी कॉलेज के नाम से चल रहे कॉलेज को 1979 में गर्ल्ज कॉलेज आरकेएमवी बनाया गया और सरकार ने इसका अधिग्रहण किया। 1979 में कॉलेज में छात्राओं की जो संख्या 919 थी वह अब बढ़कर 3500 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
ये सुविधाएं है कॉलेज में उपलब्ध
कॉलेज में आधुनिक कंप्यूटर/आईटी लैब में 82 छात्राओं के बैठने की क्षमता, दो सौ छात्राओं के बैठने की क्षमता और हजारों पुस्तकों वाली लाइब्रेरी, आधुनिक सांइस लैब, स्मार्ट क्लास रूम, हजारों के बैठने की क्षमता वाला मल्टी पर्पज हॉल, एनएसएस, एनसीसी,
स्काउट एंड गाइड, खेल की सभी सुविधाओं के साथ लैग्वेज लैब भी उपलब्ध है। कॉलेज का नया ब्लॉक निर्माणाधीन है, ई सर्विलेंस कैंपस के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। कॉलेज में अनुसूचित जाति जनजाति की छात्राओं के लिए 90 और 60 छात्राओं की क्षमता के छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है।
Trending Videos
सिर्फ इसी कॉलेज में डांस को पढ़ाया जाता है विषय के रूप में
आरकेएमवी प्रिसिंपल मीरा वालिया
कॉलेज में डांस को विषय के रूप में पढ़ाया जाता है, वहीं यहां पेंटिंग, कामर्शियल आर्ट, साइकोलॉज आदि भी यूजी कोर्स में विषय के रूप में पढ़ाए जाते है।
इवनिंग सेशन में गीत संगीत डिग्री कोर्स की सुविधा
भतखंडे संगीत विद्यापीठ का स्टडी सेंटर कॉलेज में है, जिसमें गीत संगीत और डांस की विशारत तक की डिग्री दी जाती है, और इसमें दस साल से अधिक आयु के लोगों को म्यूजिक को हॉबी के रूप में सिखाने की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें कोई भी प्रवेश ले सकता है।
सेल्फ फाइनानसिंग में बीसीएस पीजीडीसीए सहित कोर्स भी है उपलब्ध करवाता है कॉलेज
कॉलेज में सेल्फ फाइनानसिंग के तहत बीसीए 60 सीट, पीजीडीसीए कोर्स 20 सीट, बीएससी आनर्स बायोटैकभनोलॉजी(25 सीट ), और बीएससी आनर्स माईक्रोबायोलॉजी कोर्स(25 सीट) कोर्स की सुविधा उपलब्ध है।
यहां से पढ़कर निकली है ये हस्तियां
आरकेएमवी शिमला
इस कॉलेज से आईएफएस विजय ठाकुर, आईपीएस तिलोत्मा, वर्मा सहित हाल ही में एचएसएस बनी एकता काप्टा, सोनिया ठाकुर सहित युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश की संयुक्त निदेशक अर्जुन अवार्डी सुमन रावत मेहता, लारेट स्कूल भराड़ी की प्रधानाचार्य मीरा शर्मा सहित कई हस्तियां निकली है, जो अपने अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है।
नारी शक्ति को हर चुनौति को तैयार करना है लक्ष्य- प्रो. मीरा वालिया
आरकेएमवी की प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया का कहना है कि कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं को अपने जीवन की हर चुनौति का सामना करने और आगे बढ़ने के लिए तैयार करना लक्ष्य रहता है। इसके लिए छात्राओं को बेहतरीन सुरक्षित शैक्षणिक माहौल के साथ ही खेलकूद, गीत संगीत हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका दिया जाता है।
किस विषय में है कितनी सीटें
राजनीति शास्त्र 120
इतिहास 120
इंग्लिश 120
अर्थशास्त्र 120
भूगोल 120
लोक प्रशासन 120
संस्कृत 120
हिंदी 120
फिजिक्स 120
केमिस्ट्री 120
मैथेमेटिक्स 120
बॉटनी 120
जूलॉजी 120
कामर्स 120
साइकोलॉजी 120
होम सांइस 120