जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में सुबह 10 बजे से होंगे। मेसर्स पायनियर एंब्रोयाड्रिज लिमिटेड में ऑपरेटर्स के 300 पद भरे जाएंगे।
युवाओं के लिए नौकरी के द्वार खुले हैं। हिमाचल प्रदेश के सोलन में निजी कंपनी 355 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लेगी। 29 सितंबर को रोजगार कार्यालय सोलन में कैंपस साक्षात्कार होंगे। मेसर्स पायनियर एंब्रोयाड्रिज लिमिटेड और जेगहम मेडिकल सर्विसिज प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार होंगे। जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में सुबह 10 बजे से होंगे।
विज्ञापन
मेसर्स पायनियर एंब्रोयाड्रिज लिमिटेड में ऑपरेटर्स के 300 पद भरे जाएंगे। इसके लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता आठवीं या इससे अधिक निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। जेगहम मेडिकल सर्विसिज प्राइवेट लिमिटेड में फील्ड एडवाइजर और फील्ड सुपरवाइजर के 35 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से अधिक और शैक्षणिक योग्यता दसवीं या अधिक है।