फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC ने बढ़ाई टेंशन, 394 पदों की भर्ती के लिए सिर्फ एक परीक्षा केंद्र

Wed, 10 Aug 2016 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला ने पीजीटी भर्ती के लिए महज शिमला में एक परीक्षा केंद्र स्थापित कर प्रदेश भर के अभ्यर्थियों की टेंशन बढ़ा दी है। शिमला जिले के अभ्यर्थियों को छोड़ अन्य किसी भी जिले के अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा केंद्र उचित नहीं है।
विज्ञापन


पहली बार लोक सेवा आयोग शिक्षा विभाग में पीजीटी के 394 पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा का आयोजन कर रहा है। प्रदेश सरकार इससे पहले अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड से पीजीटी की भर्ती करवाती रही है।

बीते वर्ष जब पीजीटी की भर्ती के लिए छंटनी परीक्षा प्रदेश भर में जिला मुख्यालय स्तर पर परीक्षा केंद्र की व्यवस्था की गई थी। लेकिन इस बार शिमला में परीक्षा केंद्र की व्यवस्था करना लोगों की समझ से परे है।
विज्ञापन


सबसे अधिक परेशानी चंबा जिला के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले अभ्यर्थियों को आएगी। शिमला से भरमौर की दूरी 364 किलोमीटर के आसपास है। कांगड़ा जिला के नूरपुर, शाहपुर और ऊना, बिलासपुर, मंडी समेत अन्य जिले के युवाओं को भी लंबा सफर तय कर परीक्षा देने में परेशानी होगी।
विज्ञापन

भारी भरकम फीस चुकाने के बावजूद परेशानी में युवा

पीजीटी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों सुनील शर्मा, प्रदीप ठाकुर, अजय सिंह, सुरेश शर्मा, प्रियंका, सीमा कुमारी, सपना शर्मा, सोनाली और राधिका ने बताया कि उन्होंने आवेदन के समय 400-400 रुपये शुल्क चुकाया है।

साइबर कैफे में आवेदन के लिए भी 50 से 40 रुपये दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को हर जिला मुख्यालय पर पीजीटी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र स्थापित करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने छंटनी परीक्षा के बजाय 100 अंकों के साक्षात्कार को चयन में जोड़ने का भी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा के अंक भी साक्षात्कार में जुड़ने चाहिए।

इन 394 पदों पर होगी भर्ती
विषय        पद
अंग्रेजी        47
हिंदी          40
संस्कृत        8
गणित        31
फिजिक्स     31
कैमिस्ट्री      31
बायोलॉजी    16
संगीत         16
इतिहास       40
भूगोल          8
कॉमर्स         64
अर्थशास्त्र      31
राजनीतिक शास्त्र    31
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें