फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूआईटी तीन मई से शुरू करेगा नए इवन सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं

Sat, 01 May 2021 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
यूआईआईटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ  टेक्नोलॉजी (यूआईआईटी) ने 3 मई से  सभी बीटेक कोर्स की अगले इवन सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया है। प्रदेश और प्रदेश के बाहर के संस्थान में पढ़ रहे छात्रों को इन कक्षाओं में हाजिरी अनिवार्य की गई है।

विज्ञापन


बीटेक आईटी, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन बी टेक इलेक्ट्रिकल कोर्स के पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें  सेमेस्टर की कोरोना के कारण परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं। परीक्षाएं करवाने पर फैसला हालात सामान्य होने पर ही लिया जाएगा।

 इन सभी बीटेक कोर्स के अगले सेमेस्टर की पढ़ाई समय से पूरी हो, इसके लिए संस्थान ने दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं 3 मई से शुरू की जा रही हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि इन सभी इवन सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाओं का टाइम टेबल संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया। शिक्षक भी हर सेमेस्टर के बनाए गए व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से टाइम टेबल छात्रों को सर्कुलेट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें