फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इतने हजार विद्यार्थियों को दी जाएगी इंस्पायर और कल्पना चावला छात्रवृत्ति

Fri, 20 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के करीब तीन हजार मेधावियों को इंस्पायर, कल्पना चावला और इंदिरा गांधी उत्कृष्ट योजना के तहत करीब 15 हजार रुपये छात्रवृत्ति साल भर दी जाएगी। तीनों छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत चयनित अभ्यर्थियों की सूची स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी कर दी है। सरकार से मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए सूची में शामिल अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


जमा दो के करीब 903 विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी, जबकि कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के तहत जमा दो आर्ट्स के 815, नॉन मेडिकल और मेडिकल के 400-400, वाणिज्य के 408 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा जमा दो की 44 छात्राओं की संयुक्त सूची कल्पना चावला छात्रवृत्ति के लिए बनी है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे करें छात्रवृत्ति के लिए आवेदन

कला संकाय के 20 छात्रों के नाम इंदिरा गांधी उत्कृष्ट योजना, 20 वाणिज्य और 20 विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के नाम सूची में शामिल हैं। उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि तीन छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत मेधावियों की सूची जारी कर दी है।

अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर सूची देखकर छात्रवृत्ति को आवेदन कर सकते हैं। इंस्पायर योजना के तहत छात्रवृत्ति को बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक अपडेट किया गया है। सूची में शामिल अभ्यर्थियों को लिंक पर क्लिक कर अपना शैक्षणिक डाटा अपलोड करना होगा। कल्पना चावला और इंदिरा गांधी उत्कृष्ट योजना को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें