फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 13 हजार के करीब ने दी अंग्रेजी की परीक्षा, इतने नकलची पकड़े

Tue, 06 Mar 2018 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं का आगाज हो गया। पहले दिन बारहवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली। दो सत्रों में करीब एक लाख 13 हजार बच्चों ने परीक्षा दी। 

विज्ञापन


इसमें सुबह के सत्र में नियमित परीक्षार्थियों, जबकि सायंकालीन सत्र में एसओएस के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। इसके अलावा एसओएस आठवीं की संस्कृत की परीक्षा भी ली गई।

उधर, बोर्ड के सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि मंगलवार को बोर्ड ने जमा दो की वार्षिक परीक्षा ली। किसी प्रकार की गड़बड़ी की अब तक बोर्ड को कोई शिकायत नहीं मिली है। परीक्षा का सुचारु रूप से संचालन किया गया।

विज्ञापन

पहले दिन पकड़े इतने नकलची

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं का मंगलवार को आगाज हो गया। बोर्ड ने नकल पर नकेल लगाने के तमाम इंतजाम कर रखे थे, लेकिन नकल पर नकेल नहीं लग पाई है।

पहले दिन बारहवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। विभिन्न उड़नदस्तों ने नकल के करीब 35 मामले पकड़े हैं। कई परीक्षा केंद्रों के बाहर तो पर्चियों के ढेर लगे देखे गए।

बरठीं में सबसे ज्यादा नकल के मामले 11 सामने आए हैं आठ कांगड़ा, चार मामले शिमला जिला के हैं। इसके अलावा कुल्लू के शालंग स्कूल में निरीक्षण विंग ने नकल करते हुए तीन छात्र धरे हैं।
 
विज्ञापन

पहले ही दिन छात्रों ने जमकर चलाईं पर्चियां

तीनों छात्रों का यूएमसी बनाकर स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेज दिया गया है। इसके अलावा मंडी और हमीरपुर में भी नकल का एक-एक मामला सामने आया है। ऊना में भी पहले ही दिन छात्रों ने जमकर पर्चियां चलाईं।

शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्तों ने जिलेभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में छापेमारी के दौरान चार छात्रों को परीक्षा में नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। चंबा के भटियात उपमंडल में शिक्षा बोर्ड के फ्लाइंग स्क्वायड ने तीन नकलची विद्यार्थियों को पकड़ा है। टीम ने केस बनाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ये विद्यार्थी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुंडी में परीक्षा दे रहे थे। 

दूसरे दिन एक लाख 18 हजार देंगे परीक्षा 
वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को एक लाख 18 हजार परीक्षार्थी पेपर देंगे। इस दिन मैट्रिक का हिंदी का पेेपर होगा। इसमें सुबह के सत्र में 109782 नियमित और सायंकालीन सत्र में एसओएस मैट्रिक की 8535 परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें