इसमें करीब 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 20 महिला और 20 पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है। महिला वर्ग में चंपा देवी, दिवेंद्रा ठाकुर, धनेश्वरी देवी, गिरिजा देवी, भावना, शिक्षा देवी, सुरभी शर्मा, वंदना शर्मा, निशा देवी, नीलम शर्मा, आशा, साक्षी, जाहन्वी, पारूल, पल्लवी, आकांक्षा, दीक्षा, श्रेया,
नितिका, मनीषा का चयन किया गया है। इसी तरह पुरुष वर्ग में पंकज, आमिर खान, विशाल, जिम्मी, दिनेश कुमार, विक्रम सिंह, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, राम विनय, सुकून अत्री, विकास, अनिकेश शर्मा, मिलाप, उत्तम चंद, मनीष, विशाल, अजय, अनुराग, कार्तिक और विजय का चयन किया गया है।
टीम के मैनेजर सुनील अत्री, कोच विनोद ठाकुर और राकेश आनंद को नियुक्त किया गया है। चयनित खिलाड़ियों के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बिलासपुर के प्रमोद कुमार और मंडी के हरीकृष्ण मेहता कोचिंग देंगे।