हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नर्सिंग कोर्स की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। तीनों नर्सिंग कोर्स की परीक्षाएं दिसंबर माह में शुरू होंगी और जनवरी 2021 तक चलेंगी। बीएससी नर्सिंग बेसिक, पोस्ट बेसिक और एमएसी नर्सिंग की परीक्षाओं का जारी किया शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। जारी शेडयूल के मुताबिक पोस्ट बेसिक कोर्स प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी और पांच जनवरी तक तक चलेंगी।
एमएससी नर्सिंग प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षा शेडयूल के अनुसार परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी और 23 दिसंबर तक संचालित की जाएंगी। बीएससी नर्सिंग बेसिक कोर्स के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष की परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी और 8 जनवरी 2021 तक चलेंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि परीक्षा केंद्र भी स्थापित कर दिए हैं। बीएससी नर्सिंग के लिए 17 केंद्र, पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए 12, एमएससी नर्सिंग के लिए 4 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।