हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय डेंटल कॉलेजों के बीडीएस कोर्स की प्रथम, द्वितीय, तृतीय और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं जनवरी 2021 में करवाएगा। परीक्षा फार्म भरने के लिए 17 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। परीक्षा नियंत्रक ने साफ किया है कि इसके बाद लेट फीस विवि की तय दरों के मुताबिक ली जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन और निर्धारित फीस के आने वाले परीक्षा फार्म रद्द माने जाएंगे।
एमफिल, एलएलएम के लिए 18 तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म
दिसंबर माह में एमफिल, एलएलएम और डिप्लोमा क्लीनिकल साइकोलॉजी की सेमेस्टर परीक्षाएं करवाएगा। इसके लिए 18 दिसंबर तक परीक्षा फार्म भरे जाने हैं। विवि की ओर से जारी सूचना के मुताबिक एमफिल, पीजी डिप्लोमा इन क्लीनिकल साइकोलॉजी की रेगुलर और एलएलएम दूसरे, चौथे सेमेस्टर की रेगुलर और री-अपीयर, पहले सेमेस्टर के लिए दिसंबर माह में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए बिना लेट फीस के परीक्षा फार्म भरे जाने हैं। दूसरे सेमेस्टर के फ्रेश परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म ऑनलाइन एग्जाम पोर्टल के माध्यम से भरे जाने हैं। फार्म को भरे जाने के बाद परीक्षार्थियों को इसकी हार्ड कापी विवि को भेजनी होगी।