एचपी यूनिवर्सिटी के इक्डोल ने बीए, बीकॉम द्वितीय वर्ष के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुराने पैटर्न पर परीक्षा देने का अवसर दिया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) ने बीए और बीकॉम द्वितीय वर्ष के उत्तीर्ण छात्रों को तृतीय वर्ष में पुराने पैटर्न के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2016-17 में प्रवेश लेने का अवसर प्रदान किया है।
इक्डोल के निदेशक आचार्य पीके वैद्य ने बताया कि इच्छुक छात्र इक्डोल के काउंटर से प्रोस्पेक्टस प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीए तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए 3,000 तथा बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए 3,600 रुपये फीस के साथ 21 नवंबर तक प्रवेश लिया जा सकता है।
इसके बाद 05 दिसंबर तक 500 रुपये और 20 दिसंबर तक 1000 तथा 05 जनवरी 2017 तक 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश दिया जाएगा। इससे संबधित जानकारी इक्डोल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।