फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन होगी कामर्स प्रतिभा खोज परीक्षा, टॉपर को मिलेंगे एक लाख रुपए

Wed, 02 Nov 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल की कैरियर काउंसिलिंग कमेटी देश में कामर्स की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए कक्षा नौ से 12वीं तक के स्टूडेंटों के बीच वाणिज्य प्रतिभा खोज टेस्ट एवं वाणिज्य कुशाग्र-2016 का आयोजन करवाएगी।
विज्ञापन


टॉपर को एक लाख रुपये व सेकेंड स्टूडेंट को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा दो हजार स्टूडेंटों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन होगी।

सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के मेंबर सीए मनु अग्रवाल व रीजनल काउंसिल के कोषाध्यक्ष दीप कुमार मिश्रा ने बताया कि स्टूडेंटों को 25 नवंबर तक वेबसाइट icaicommercewizard.com पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन


इसके लिए 100 रुपये फीस निर्धारित की गई है। यह ऑनलाइन ही जमा होगी। 11 दिसंबर को पहली परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसके बाद आठ जनवरी को दूसरी परीक्षा सीए संस्थान के अधिकृत केंद्रों पर होगी। ऑनलाइन परीक्षा में कक्षा नौ से 12वीं तक के हर वर्ग के स्टूडेंट हिस्सा ले सकेंगे। ऑनलाइन परीक्षा वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिये दी जा सकेगी।

दूसरी परीक्षा में वही स्टूडेंट शामिल होंगे जो ऑनलाइन परीक्षा में पास होंगे। परीक्षा का आयोजन देश के बाहर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, श्रीलंका, आबूधाबी, दुबई, नेपाल समेत सीए संस्थान के 25 अन्य केंद्रों में भी होगा।

75 मिनट में 100 प्रश्न
सीए मनु अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा में सौ प्रश्न आएंगे। इसके लिए 75 मिनट का समय निर्धारित रहेगा। 100 प्रश्नों के लिए 10 स्लॉट होेंगे। यानी पहले स्लॉट में कम से कम तीन प्रश्न के जवाब देने के बाद ही अगले स्लॉट में जाया जा सकेगा।

ये होगा स्लेबस
सीए दीप कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा सामान्य गणित, वर्तमान आर्थिक प्रसंग, सामान्य अर्थशास्त्र, व्यापार आदि की जानकारी, तार्किक विश्लेषण आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें