एचपीयू के इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए की ओर से जून में लिए गए यूजीसी नेट में इतिहास रचा है। विभाग के 19 छात्र-छात्राओं ने यूजीसी नेट, जेआरएफ परीक्षा पास की है।
इनमें छह छात्राएं और दो दिव्यांग छात्र शामिल हैं। इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. बीके शिवराम ने बताया कि ये छात्र-छात्राएं देश के किसी भी विश्वविद्यालय से एमफिल और पीएचडी डिग्री के लिए और यूजीसी से जूनियर रिसर्च फेलोशिप लेने के लिए पात्र हो गए हैं।
नेट पास करने वाले दिव्यांग छात्र अजय कुमार ने कहा कि विभाग के शिक्षकों ने हमेशा परीक्षा की तैयारी में हर तरह के सवालों को हल देकर उनका सहयोग किया। वह कुल्लू जिले के कटरेंन गांव के हैं। उनके पिता किसान हैं। गरीब किसान परिवार से संबद्ध रखने वाले प्रहलाद तीसा के दुर्गम गांव ची के हैं।
इन छात्रों ने पास की है नेट, जेआरएफ परीक्षा
जेआरएफ के लिए पास हुए छात्रों में जितेंद्र, खेम चंद, अजय कुमार (चौथा सेमेस्टर ) शामिल हैं। नेट परीक्षा पास करने वालों में तृप्ता चौहान, राजिंद्र, नीरज ठाकुर, रीना देवी, साक्षी मेहता, जितेंद्र (चौथा सेमेस्टर) प्रहलाद, डोलमा, युवराज, प्रकाश, बनिता, अजय कुमार (द्वितीय सेमेस्टर), विशाल, केहर सिंह, अनु कुमारी, मनी ठाकुर शामिल हैं।