प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बताया कि फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, व्यवसाय के 2019 से 2021 तक के पासआउट युवा इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 9557 रुपये मूल वेतन, एक समय भोजन ट्रांसपोर्ट वर्दी मुफ्त दी जाएगी। इंटरव्यू में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश के ऊना में आईटीआई से विभिन्न ट्रेड से पासआउट बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका है। मोहाली की नामी कंपनी बंगाणा में कैंपस इंटरव्यू करवाने जा रही है। 200 पदों पर भर्ती होगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में 22 सितंबर को कैंपस साक्षात्कार होंगे। इंटरव्यू में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बताया कि फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, व्यवसाय के 2019 से 2021 तक के पासआउट युवा इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 9557 रुपये मूल वेतन, एक समय भोजन ट्रांसपोर्ट वर्दी मुफ्त दी जाएगी। उम्मीदवार 22 सितंबर को सुबह दस बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में सभी प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।