एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई भी शुुल्क नहीं देना होगा। अगर कोई अभ्यर्थी एक से अधिक विभागों में आवेदन करना चाहता है तो अलग अलग फार्म और फीस भरनी होगी।
अगर कोई अभ्यर्थी दूसरे देश से अप्लाई करता है तो उसका इंटरव्यू ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लिया जाएगा। आवदेनकर्ता को एनआईटी हमीरपुर की वेबसाइट से आवदेन फार्म डाउनलोड कर 20 जनवरी साढ़े पांच बजे आवेदन करना होगा।
आवेदन के साथ सभी दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित प्रति संलग्न होनी चाहिए। इन पदों के लिए योग्यता और अन्य विस्तृत जानकारी एनआईटी हमीरपुर की वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।