फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुभव छात्रों को सालाना लाखों रुपये की जॉब का ऑफर

Tue, 01 May 2018 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (एचपीयूबीएस) के छात्रों को नामी कंपनियां एमबीए की डिग्री पूरी होने से पहले सालाना लाखों की सैलरी की जॉब ऑफर कर रही है। ऑनलाइन चयन प्रक्रिया अपनाकर ज्वाइन करने का न्योता भी दे रही हैं।

विज्ञापन


बिना किसी अनुभव विवि के दो छात्रों को नामी कंपनियों ने साढ़े पांच लाख तक सालाना वेतन के पैकेज ऑफर किए हैं। संस्थान के पंद्रह ऐसे छात्र हैं, जिन्हें निजी क्षेत्र की कंपनियों ने जॉब ऑफर की है। छात्र आयुष कुमार को आदित्य बिरला कैपिटल ने 5.52 लाख सालाना पैकेज ऑफर किया है।

प्रणव शर्मा को अनसाल यूनिवर्सिटी गुरुग्राम ने 5.40 लाख का ऑफर दिया है। सचिन नेगी को डेकेथेलान कंपनी ने चार लाख तो सुदिप्त उपाध्याय को चंडीगढ़ एंजल्स नेटवर्क को तीन लाख का जॉब ऑफर मिला है। संस्थान के निदेशक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि संस्थान के छात्रों को बिना अनुभव आकर्षक जॉब ऑफर मिल रहे हैं।
विज्ञापन


बताया कि  संस्थान के छात्र नितीश कुमार को 2.52 लाख सालाना, अमन शर्मा मोनिका शर्मा और कामना सिंह दीक्षा गुप्ता, मधु ठाकुर, स्वाति, और हिमेश ठाकुर को 2.40 लाख सालाना, आंकरित बजाज को 2.28, सचिन चोपड़ा को 1.80 लाख, सुनिधि सुमन को 1.75 लाख सालाना पैकेज का ऑफर मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें