फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों के लिए इस दिन से होंगे साक्षात्कार

Fri, 14 Jun 2019 05:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रोजगार कार्यालय हमीरपुर, भोरंज, सुजानपुर, नादौन और बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों के लिए एमएस पंजाब की कंपनी साक्षात्कार के लिए आ रही है। कंपनी की ओर से उपरोजगार कार्यालय भोरंज में 18 जून को, उपरोजगार कार्यालय सुजानपुर में 19 जून को, उपरोजगार कार्यालय नादौन में  20 जून को, उपरोजगार कार्यालय बड़सर में 21 जून को और जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 22 जून को सुबह 10 बजे साक्षात्कार लिया जाएगा। 

विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी योगराज धीमान ने कहा कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं होनी चाहिए और आयु 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। कंपनी की ओर से अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वे उपरोक्त योग्यता रखता हो और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह भी अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से आह्वान किया है कि वह पूर्ण तैयारी के साथ साक्षात्कार में भाग लें। अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बोनोफाइड सर्टिफिकेट और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ कार्यालय में उपस्थित रहें। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें