फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी, एसटी विद्यार्थियों की फीस वापस करेगा इग्नू

Thu, 18 Jul 2019 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
इग्नू
विज्ञापन

इग्नू से विभिन्न कोर्स करने वाले एससी और एसटी वर्ग के हजारों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। डिग्री पूरी होने के बाद इनकी ओर से जमा करवाई गई फीस इन्हें वापस मिल जाएगी। इन्होंने विभिन्न कोर्सों के लिए आवेदन करने के लिए दो से तीन हजार रुपये तक की फीस जमा करवाई है।

विज्ञापन


अब विवि प्रशासन ने यह फीस वापस करने का फैसला लिया है। इग्नू अध्ययन केंद्र कुल्लू की कोआर्डिनेटर प्रो. सीमा शर्मा ने बताया कि इस वर्ग के विद्यार्थियों की फीस को डिग्री पूरी होने के बाद वापस कर दिया जाएगा। 

यदि विद्यार्थी फार्म की हार्ड कॉपी लेकर उसे इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय में भी जमा करते हैं तो भी उन्हें फीस भरने से राहत मिलेगी। साथ ही इग्नू ने अपने पाठ्यक्रमों को पीडीएफ और सीडी के रूप में भी तैयार किया है। खास बात यह है कि जो छात्र डिजिटल माध्यम से पढ़ाई करेंगे या फिर फार्म भरते हुए विकल्प में डिजिटल सामग्री को तवज्जो देता है तो उसे 15 फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


छात्रों की अमूमन शिकायत रहती है कि उन्हें प्रिंटिड सामग्री देरी से मिलती है। जिससे उन्हें पढ़ाई करने में दिक्कतें आती है। इसी का तोड़ इग्नू ने डिजिटल किताबों के रूप में खोजा है। 

31 तक बढ़ाई आवेदन की तिथि
इग्नू अध्ययन केंद्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। इसके अलावा रि-रजिस्टेशन करने की अंतिम तिथि भी 31 जुलाई कर दी गई है। पहले यह तिथि 15 जुलाई तक थी। इग्नू की कोआर्डिनेटर ने बताया कि इग्नू तीन भागों में बंटा है।

पहला स्टडी सेंटर, दूसरा क्षेत्रीय केंद्र और तीसरा मुख्य कार्यालय दिल्ली है। उन्होंने बताया कि आधिकारिक इग्नू वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा किया जा सकता है, साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने से पहले प्रॉस्पेक्ट्स को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार अपना फार्म भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें