फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फ्री में कंप्यूटर कोर्स कर सकेंगे कॉलेज छात्र, ऐसे मिलेगी एडमिशन

Sat, 23 Jul 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी मुंबई और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने स्टूडेंट्स को मुफ्त में कंप्यूटर कोर्स की पहल शुरू की है। जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए यह कदम राहत देने वाला साबित होगा। अगस्त महीने से प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में कंप्यूटर कोर्स शुरू होंगे।
विज्ञापन


15 दिन से लेकर 6 महीने की अवधि के कंप्यूटर कोर्स विद्यार्थियों को करवाए जाएंगे। कंप्यूटर कोर्स करने के लिए ऑनलाइन एडमिशन होगी। कोर्स करने के बाद टेस्ट भी ऑनलाइन लिया जाएगा।

कोर्स में पास होने वालों को आईआईटी मुंबई सर्टिफिकेट देगा। स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के तहत हिमाचल में कॉलेज स्टूडेंट्स को ऑडियो-वीडियो के माध्यम से कंप्यूटर कोर्स करवाए जाएंगे। प्रोग्रामिंग, डिजाइनिंग सहित कई अन्य कोर्स करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीए, बीएससी, बीकॉम और बीसीए कर रहे छात्रों को फायदा

आईआईटी मुंबई के ट्रेनर यह कोर्स करवाएंगे। कॉलेजों में कोर्स करवाने के लिए प्रिंसिपलों को कोआर्डिनेटर नियुक्त करने पड़ेंगे। इनके माध्यम से स्टूडेंट्स को पढ़ाया जाएगा। बीए, बीएससी, बीकॉम और बीसीए कर रहे स्टूडेंट्स को कंप्यूटर कोर्स करवाए जाएंगे।

यह कोर्स करने से स्टूडेंट्स को नौकरी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों के प्रिंसिपलों को इस विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक स्टूडेंट्स को जोड़ने का आह्वान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें