इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र जनवरी 2018 में बीएड और बीएससी नर्सिंग(पोस्ट बेसिक ) और मैनेजमेंट कार्यक्रम में प्रवेश को 24 सितंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक पूनम सिंह ने कहा कि इन कोर्स की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश में शिमला, सोलन, मंडी और धर्मशाला स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में परीक्षा केंद्र में 175 परीक्षार्थियों के चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है।
इन कोर्स में प्रवेश को आवेदन करने वाले सभी परीक्षार्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in से परीक्षा के हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैँ। इस बारे में उनके दिए ई मेल और मोबाइल नंबर पर मैसेज कर सूचना भेजी गई है। इसके बावजूद यदि कोई परीक्षार्थी हॉल टिकट डाउनलोड न कर पाए हों तो वे इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र में संपर्क इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है, परीक्षार्थी को अपना आवेदन पत्र, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आबंटित परीक्षा केंद्र में सूचित करें। अभ्यर्थियों द्वारा गलत सूचना प्रदान करने पर उनकी पात्रता रद्द कर दी जाएगी। परीक्षा केंद्र परिवर्तन करने के लिए कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले रिपोर्ट करना होगा।