फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्डोल से विभिन्न कोर्सों के लिए अब इस तारीख तक करें आवेदन

Wed, 31 Jul 2019 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
ICDEOL
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) से विभिन्न कोर्सों में प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी है। स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अब सात अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने कहा कि प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, इंटरनेट सेवाओं में आईं दिक्कतों और बरसात के मद्देनजर तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


अब प्रवेश के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए एडमिशन पोर्टल सात अगस्त तक खुला रखा जाएगा। इसके बाद पोर्टल को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए इक्डोल की वेबसाइट www.icdeolhpu.org के माध्यम से लिंक दिया गया है। एडमिशन पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।  

पीजी-यूजी में इन कोर्सों में ले सकते हैं प्रवेश 
इक्डोल के माध्यम से यूजी के बीसीए, बीकॉम, बीए डिग्री, बीएड कोर्स के साथ एमए अर्थशास्त्र, इतिहास, लोक प्रशासन, म्यूजिक, एमएससी मैथ, एमए इंग्लिश, संस्कृत, हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, एमकॉम, एमसीए और एमए एजूकेशन, एमबीए आदि डिग्री कोर्स में प्रवेश लिया जा सकता है। डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए भी अंतिम तिथि सात अगस्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें