फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण परीक्षा नहीं दे पाए विद्यार्थियों को मौका देगा एचपीयू शिमला

Mon, 12 Jul 2021 11:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

विश्वविद्यालय के अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक तिवारी ने कहा कि अभी तक केंद्रों से बादल फटने और बारिश से रास्तों के अवरुद्ध होने से परीक्षा न दे पाने वाले छात्रों का ब्योरा नहीं आया है। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भारी बारिश से हुई तबाही और रामपुर के ब्रौनी नाला के पास एनएच बंद रहने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए विद्यार्थियों को एचपीयू शिमला बाद में परीक्षा देने का मौका देगा। एबीवीपी ने यह मांग विवि प्रशासन से की थी। जिसे मान लिया गया है। एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री विक्रांत चौहान ने कहा कि कांगड़ा, शिमला सहित पूरे प्रदेश भर में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण यूजी और बीएड के छात्र परीक्षाएं नहीं दे पाए।

विज्ञापन


इसलिए उन्हें अलग से मौका दिया जाना चाहिए।  विश्वविद्यालय के अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक तिवारी ने कहा कि अभी तक केंद्रों से बादल फटने और बारिश से रास्तों के अवरुद्ध होने से परीक्षा न दे पाने वाले छात्रों का ब्योरा नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र परीक्षा नहीं दे पाए है, तो उन्हें परीक्षा का मौका दिया जाएगा। केंद्रों से इसका ब्योरा मंगवाया जाएगा। ताकि, विद्यार्थियों का साल बरबाद न हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें