फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, एचपीयू ने तिथि में किया बदलाव

Sat, 14 Jul 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बीएड कॉलेजों में नए सत्र में प्रवेश के लिए 24 जुलाई को प्रदेश भर के 15 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा होगी।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए रामपुर, शिमला, धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर, मंडी, सुंदरनगर, कुल्लू, सोलन, ऊना, अंब, हमीरपुर, बिलासपुर, नाहन, चंबा में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। 

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि पूर्व में 15 जुलाई को तय की गई बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब 24 जुलाई को यह परीक्षा होगी।
विज्ञापन


करीब साढ़े तेरह हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सोमवार को विवि की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के रोलनंबर अपलोड कर दिए जाएंगे। परीक्षार्थी www.admissions.hpushimla.in से एडमिट कार्ड डाउलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

इन कोर्स में प्रवेश के लिए 16 से आवेदन

प्रदेश के आयुर्वेदिक और होम्योपैथी कॉलेजों में चल रहे बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स में नए सत्र में प्रवेश लेने के लिए 16 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

इस बार एमबीबीएस और बीडीएस की तर्ज पर इन दोनों कोर्स बीएएमएस और बीएचएमएस में भी प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हुई  नीट परीक्षा के प्राप्तांक ही आधार रखा गया है। इस परीक्षा में प्राप्तांक आधार पर अभ्यर्थी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करेगा और इसमें अपना रैंक भी बताना होगा।

इन कोर्स में प्रवेश को सोमवार से शुरू होने वाली आवेदन की प्रक्रिया में अभ्यर्थी को विवि के एडमिशन पोर्टल www.admissions.hpushimla.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।

विवि की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी जो 6 अगस्त तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि प्रदेश के राजीव गांधी

आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला और बिलासपुर स्थित शिवा आयुर्वेदिक कॉलेज की 60-60 बीएएमएस की सीटें भरी जानी हैं। वहीं होम्योपैथी निजी कॉलेज सोलन में बीएचएमएस की 75 सीटें भरी जानी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें