फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसा के रिजल्ट ने रुलाए यूजी छठे सेमेस्टर के छात्र

Sat, 14 Jul 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी में लागू रूसा के रिजल्ट ने छठे सेमेस्टर के बाद पीजी में प्रवेश लेने जा रहे छात्रों को रुला दिया है। विश्वविद्यालय की यूजी परीक्षा शाखा में रोजाना कॉलेजों के सैंकड़ों छात्र लटके परीक्षा परिणाम को सेटल करवाने के लिए आ रहे हैं। यूजी कोर्स में कॉलेजों से प्रवेश और परीक्षा फार्म भरने के समय गलत जानकारी और सही मार्गदर्शन न मिलने का खामियाजा छात्रों को 600 रुपये की फीस चुकाकर भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन


इससे विद्यार्थियों में रोष है। हैरानी इस बात की है कि एचपीयू के अपने यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ बिजनेस स्टडीज के बीबीए और बीसीए कोर्स के छात्रों के परिणाम सेमेस्टर में गलत विषय चुनने के कारण लटके  हुए है। उन्हें भी तीसरे सेमेस्टर में भरे एनवायरमेंट विषय को डिलिट करवाने को छह सौ रुपये फीस चुकानी पड़ रही है।

हमीपुर के अणु हमीरपुर से आए करीब एक दर्जन छात्र भी ऐसी ही गलती का खामियाजा भुगतने विवि पहुंचे थे। बैंक काउंटर पर चालान से फीस जमा करवाने को खड़े इन छात्रों ने बताया कि जनरल इंटरस्ट हॉबी विषय के रूप में चुने गए एनसीसी/एनएसएस के क्रेडिट ही उनके रिजल्ट कार्ड में शो नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कॉलेजों एचपीयू में तालमेल की कमी से परेशान हुए है छात्र

विवि और कॉलेज प्रशासन के बीच तालमेल की कमी के कारण प्रदेश भर के छात्रों का यूजी छठे सेमेस्टर का परिणाम लटका हुआ है। विश्वविद्यालय ने कॉलजों को ऐसे एक जैसी समस्या के मामले सेटल करवाने को अपने कर्मी को विवि भेजने को कहा, मगर प्रदेश भर के कॉलेज छात्रों को सीधे परेशान होने को एचपीयू भेज रहे हैं।

प्राथमिकता के आधार सेटल हो रहे परिणाम- विवि के सीओई डॉ. जेएस नेगी का कहना है कि यदि कॉलेज दिशा निर्देशों के मुताबिक एक साथ अपने कर्मी को  भेज कर मामले सेटल करवाए तो इससे विवि को भी काम करना आसान होगा। उन्होंने माना कि कॉलेजों में सही जानकारी न मिलने के कारण ही छात्रों ने गलत विषय गलत सेमेस्टर में ले लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें