फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के इंटरव्यू का शेडयूल जारी

Tue, 29 Aug 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेएओ) आईटी के 53 पदों के लिए मंगलवार से इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे। यह प्रक्रिया दो दिन तक चलेगी। इन पदों के लिए 30 जुलाई को आयोजित की गई लिखित परीक्षा और टाइप टेस्ट (स्किल टेस्ट ) के आधार पर साक्षात्कार के लिए पात्र पाए गए उम्मीदवारों की सूची विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन


इसमें श्रेणी और वर्ग के हिसाब से 1:3 के अनुपात में साक्षात्कार के लिए पात्र उम्मीदवारों के रोलनंबर साइट पर अपलोड किए गए हैं। यह साक्षात्कार विवि के फै कल्टी गेस्ट हाउस में 29 और 30 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने कहा कि साइट पर दिए रोलनंबर वाले उम्मीदवारों की विवि से भेजे गए कॉल लेटर के मुताबिक ही साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

इसमें सामान्य वर्ग अनारक्षित के 12 पदों के लिए 38, सामान्य बीपीएल के तीन पदों के लिए नौ, वार्ड आफ फ्रीडम फाइटर के एक पद को तीन, एससी अनारक्षित वर्ग के पांच पदों को 15, एससी बीपीएल के एक पद को तीन, एससी पीडब्लूडी के एक पद को एक, ओबीसी अनारक्षित के पांच पदों को 15, ओबीसी बीपीएल के दो पदों को चार उम्मीदवार बुलाए गए हैं। 
विज्ञापन


इन श्रेणियों के नहीं मिले पात्र उम्मीदवार
एक्स सर्विसमैन सामान्य वर्ग के आठ पदों को एक भी पात्र उम्मीदवार नहीं मिला है। इसके अलावा जनरल उत्कृष्ट श्रेणी के  खिलाड़ी के आरक्षित तीन पदों, एससी डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के एक पद के लिए भी कोई भी उम्मीदवार नहीं है। ओबीसी एक्स सर्विसमैन के दो पदों के अलावा ओबीसी पीडब्ल्यूडी (पूरी तरह से बहरों की श्रेणी) के लिए एक पद को एक भी पात्र नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें