फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भर्ती का रिजल्ट घोषित

Tue, 29 Aug 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने आयुर्वेद विभाग में पोस्ट कोड 567 के तहत आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 229 पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि आयोग ने पूर्व में 148 पदों और बाद में अतिरिक्त 81 पदों के लिए अक्तूबर 2016 में आवेदन मांगे गए थे।

आयोग को कुल 4165 आवेदन मिले, जिसमें से 3075 आवेदनों को पात्र पाया गया। इसके बाद आयोग ने 9 जून 2017 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें 3065 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जबकि 809 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। लिखित परीक्षा में 692 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद पर पूजा और नीना का चयन 
हिप्र कर्मचारी चयन आयोग ने मंडलायुक्त कांगड़ा स्थित धर्मशाला और हिप्र कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के दो पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने रोलनंबर 517000019 पूजा शर्मा और रोल नंबर 517000037 नीना शर्मा को सफल घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें