उच्च शिक्षा निदेशालय ने हेडमास्टर की पदोन्नति के लिए टीजीटी और पदोन्नत प्रवक्ताओं से 17 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे टीजीटी जो अप्रैल 2010 से पहले प्रवक्ता बन चुके हैं। उन्हें बिना आवेदन किए ही हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा है कि फैक्स या ई मेल से आवेदन स्वीकृत नहीं होंगे। संबंधित प्रिंसिपल और हेडमास्टर से सत्यापित करवाने के लिए बाद ही आवेदन करने को कहा गया है।