परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी की ओर से जारी अधिसूचना में साफ किया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2013-14, 2014-15 और 2015-16 के विद्यार्थियों को अपनी डिग्री पूरी करने के लिए विशेष मौका दिया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने रूसा सेमेस्टर सिस्टम के तहत डिग्री पूरी करने के लिए विद्यार्थियों को विशेष मौका दिया है। ईसी की मंजूरी के बाद यह अवसर दिया गया है। इसके तहत जुलाई में ही दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी की ओर से जारी अधिसूचना में साफ किया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2013-14, 2014-15 और 2015-16 के विद्यार्थियों को अपनी डिग्री पूरी करने के लिए विशेष मौका दिया जा रहा है। इसके लिए विद्यार्थी पांच हजार रुपये प्रति सेमेस्टर फीस के साथ 28 जून तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
इसके बाद तय नियमों के तहत विद्यार्थियों को लेट फीस देनी होगी। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जुलाई में विशेष मौके तहत यूजी (रूसा) सेमेस्टर सिस्टम के तहत दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाई जाएंगी।