शैक्षणिक सत्र 2019-20 के दौरान प्रदेश के कॉलेजों में 65 दिन की छुट्टियां रहेंगी। गर्मियों की छुट्टियां 22 मई से 15 जून तक (25 दिन), दिवाली के दौरान पांच दिन और सर्दियों की छुट्टियां एक जनवरी 2020 से 4 फरवरी (35 दिन) तक रहेंगी।
एक जुलाई से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र
कॉलेज में नियमित कक्षाएं एक जुलाई से 15 अक्तूबर तक लगेंगी। 16 अक्तूबर से 14 नवंबर तक परीक्षाएं और प्रैक्टिकल होंगे। 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मूल्यांकन होगा।
दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं 15 नवंबर से 20 दिसंबर, 5 फरवरी 2020 से 14 अप्रैल तक चलेंगी। 16 अप्रैल 2020 से 10 मई तक परीक्षाएं और प्रैक्टिकल होंगे। 11 मई से 21 मई तक मूल्यांकन होगा।