फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में एडमिशन, एग्जामिनेशन और छुट्टियों का शेड्यूल जारी

Tue, 21 May 2019 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों और संस्कृत कॉलेजों में एडमिशन, एग्जामिनेशन और छुट्टियों का शेड्यूल तय हो गया है। शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी 15 से 25 जून तक कॉलेजों में फार्म जमा करवा सकेंगे। 25 से 27 जून तक मेरिट लिस्ट लगेगी। 28 और 29 जून को फीस जमा होगी। पहली जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी।

विज्ञापन


सरकार ने सोमवार को एडमिशन और छुट्टियां का शेड्यूल तय करने वाली अधिसूचना जारी कर दी है। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी देते हुए सभी कॉलेजों के प्रिंसिपलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्धारित शेड्यूल का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। कॉलेज प्रिंसिपलों को आदेश दिए गए हैं कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर मेजर, माइनर और इलेक्टिव विषयों का टाइम टेबल अनिवार्य तौर पर प्रदर्शित किया जाए।

विज्ञापन

साल में 65 दिन की मिलेंगी छुट्टियां

शैक्षणिक सत्र 2019-20 के दौरान प्रदेश के कॉलेजों में 65 दिन की छुट्टियां रहेंगी। गर्मियों की छुट्टियां 22 मई से 15 जून तक (25 दिन), दिवाली के दौरान पांच दिन और सर्दियों की छुट्टियां एक जनवरी 2020 से 4 फरवरी (35 दिन) तक रहेंगी।

एक जुलाई से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र
कॉलेज में नियमित कक्षाएं एक जुलाई से 15 अक्तूबर तक लगेंगी। 16 अक्तूबर से 14 नवंबर तक परीक्षाएं और प्रैक्टिकल होंगे। 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मूल्यांकन होगा।

दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं 15 नवंबर से 20 दिसंबर, 5 फरवरी 2020 से 14 अप्रैल तक चलेंगी। 16 अप्रैल 2020 से 10 मई तक परीक्षाएं और प्रैक्टिकल होंगे। 11 मई से 21  मई तक मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें