फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने पीजी परीक्षाओं से दस दिन पहले घोषित कर दिए नतीजे

Sun, 17 Nov 2019 12:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 27 नवंबर से शुरू हो रहीं पीजी परीक्षाओं से दस दिन पहले जुलाई-अगस्त माह में हुई पिछले सेमेस्टर की परीक्षा के अधिकतर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इससे इन परीक्षाओं में अपीयर हुए करीब 40 हजार रेगुलर और प्राइवेट परीक्षार्थियों का राहत मिली है।

विज्ञापन


विवि ने 20 नवंबर से पूर्व शेष बचे मेजर बीएड और एमकॉम के नतीजे भी घोषित करने का दावा किया है। छात्र संगठनों की ओर से आंदोलन और अधिकारियों का बार-बार घेराव करने के बाद विवि ने एकसाथ 80 फीसदी पीजी कोर्स के पिछले नतीजे घोषित कर दिए हैं। 

अब हजारों परीक्षार्थी 27 नवंबर से शुरू हो रहीं अगले सेमेस्टर की परीक्षाओं में बिना किसी मानसिक तनाव के अपीयर हो सकेंगे। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के  लिए परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन


एचपीयू ने आर्ट्स के अधिकतर एमए कोर्स जैसे इंग्लिश, हिंदी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, संस्कृत सहित सभी पीजी कोर्स के अलावा साइंस और लॉ, एमबीए जैसे सभी प्रोफेशनल कोर्स के नतीजे घोषित कर विवि की वेबसाइट पर इससे संबंधित जानकारी उपलब्ध करवा दी है। अब बीएड और एमकॉम का परिणाम आना बाकी है। डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के शेष बचे नतीजे भी बीस नवंबर से पहले घोषित करने की तैयारी है। 

बीस नवंबर तक घोषित हो जाएंगे परिणाम : सीओई 
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि 80 फीसदी से अधिक पीजी कोर्स की जुलाई-अगस्त में हुईं सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शेष परिणाम बीस नवंबर से पहले घोषित करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें