फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: बीएड के परीक्षा शेड्यूल में बदलाव, जानें नई तिथि

Fri, 24 Sep 2021 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

एचपीयू शिमला ने बीएड का संशोधित शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। परीक्षार्थी वेबसाइट से परीक्षा शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 
 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विवि ने बीएड की परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। पूर्व में 27 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षाएं अब 28 सितंबर से शुरू हो कर 27 अक्तूबर तक प्रदेश भर में स्थापित किए गए 59 परीक्षा केंद्रों में होगी।  परीक्षा का संशोधित शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। परीक्षार्थी वेबसाइट से परीक्षा शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन


विवि की सर्टिफिकेट डिप्लोमा कोर्स की नौ अक्तूबर से शुरू होगी परीक्षाएं 
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चलाए जा रहे सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कोर्स की नौ अक्तूबर से परीक्षाएं आयोजित करेगा। इनमें भोटी, जर्मन, फ्रैंच, रश्यिन डिप्लोमा की परीक्षाएं नौ अक्तूबर से शुरू होंगी, जबकि लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस कोर्स के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चार अक्तूबर से शुरू होंगी।

नर्सिंग कोर्स की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए चार अक्तूबर तक भरे जाएंगे फार्म 
एचपीयू बीएससी नर्सिंग प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की प्रक्र्रिया शुरू कर दी गई है। चार अक्तूबर तक परीक्षा फार्म भरे जा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें