फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते जारी होगी रूसा की नई गाइडलाइन

Mon, 06 Jun 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
Students
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कार्यकारी परिषद की बैठक में नए शैक्षणिक सत्र से यूजी कोर्स में विवि अनुदान आयोग की ओर से रूसा लागू करने के लिए जारी किए गए डाक्यूमेंट के मुताबिक सिलेबस और पाठ्यक्रम लागू करने के फैसले की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित की ओर से जारी की इस अधिसूचना के बाद इसी सप्ताह विवि की अधिष्ठाता अध्ययन की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ स्टडीज, निदेशकों और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में रूसा को यूजी में यूजीसी

कार्ययोजना को लागू किए जाने पर गाइडलाइन तय की जाएगी। इसके बाद ही इन गाइडलाइन को कॉलेजों को भेजा जाएगा। विवि से संबद्ध सभी 110 से अधिक कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भी इसी यूजीसी की कार्ययोजना के मुताबिक संचालित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 से 25 जून तक प्रवेश

Students - फोटो : Demo Pic
कॉलेजों को बेसब्री से विवि से इस संबंध में गाइडलाइन मिलने का इंतजार है। कॉलेजों में पूर्व में अंतर संकाय विषय चुनने की च्वायस भी नई रूसा कार्ययोजना में बदले जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। ऐसा हुआ तो कॉलेजों में साइंस संकाय के छात्रों को सिर्फ

साइंस के विषय चुनने होंगे, वहीं कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों को अपने संकाय के विषय चुनने की ही छूट हो सकती है। पूरे देश भर में रूसा की यूजी डिग्री में एकरूपता लाने के उद्देश्य से यूजीसी ने बाकायदा कार्ययोजना तैयार कर सभी विश्वविद्यालयों को जारी की है। इसे अपनाना अनिवार्य किया गया है।

30 मई को ईसी की बैठक में हुआ था फैसला
विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की 30 मई को हुई डीन कमेटी की बैठक से यूजीसी की नई कार्ययोजना को पूरी तरह से यूजी में लागू किए जाने का मामला पास होकर गया था। जिसे ईसी ने मंजूर कर दिया था।

प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेज में प्रवेश को जारी शेड्यूल के मुताबिक 21 से 25 जून तक प्रवेश फार्म जमा होंगे। 26 को मेरिट डिस्प्ले और उसे बाद 30 जून से पहले हर हाल में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जानी है। एक जुलाई से कॉलेजों में यूजी कोर्स की पढ़ाई शुरू होनी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें