फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 पदों के लिए 22 हजार ने दी एचएएस की परीक्षा

Mon, 06 Jun 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में 22 हजार उम्मीदवारों ने एचएएस की परीक्षा दी। दो सत्रों में आयोजित की गई इस परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर के 130 केंद्रों में किया गया। 26 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में लगभग 520 उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, जिसके बाद मुख्य परीक्षा के उपरांत साक्षात्कार के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को 10 से 12 बजे के बीच सामान्य ज्ञान की परीक्षा हुई। दो से चार बजे के बीच एप्टीट्यूड टेस्ट लिया गया। इस परीक्षा के लिए कुल 38,384 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। इनमें से 22,056 उम्मीदवार ही परीक्षा में बैठे। पहले इस परीक्षा का आयोजन 30 पदों के लिए होना था, मगर बीडीओ के चार पदों को सरकार ने विदड्रा कर दिया था।
विज्ञापन

एसबीआई क्लर्क की भी परीक्षा

परीक्षा
उधर, इस परीक्षा के आयोजक राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश भर के सभी केंद्रों में इस परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्वक किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जुलाई अंत तक ही आ सकता है।

शिमला समेत कई केंद्रों में रविवार को एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का भी आयोजन किया गया। ये ऑनलाइन ली गई। रविवार को इस परीक्षा का पांचवां दिन था।

इसका आयोजन रविवार को चार अलग-अलग स्लॉट्स में 9, 11:30, 2 और 4:30 बजे हुआ। ये परीक्षा तीन विषयों पर ली गई। ये तर्कशक्ति योग्यता, अंग्रेजी भाषा और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें