फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: फार्मेसी की काउंसलिंग आज से, साथ लाएं ये दस्तावेज

Wed, 22 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
आवेदक सत्यापित प्रमाण पत्रों सहित प्रात: 10 बजे से काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय 22 जून से शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए बी-फार्मेसी, बी-फार्मेसी आयुर्वेदा की प्रवेश काउंसलिंग का आयोजन कर रहा है। काउंसलिंग राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू हमीरपुर में होगी।
विज्ञापन


विवि के डीन प्रो. एनएन शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा इनके अंतर्गत समस्त उप-आरक्षित डिफेंस, स्पोर्ट्स फ्रीडम फाइटर वर्ग, आईआरडीपी तथा फिजिकल चैलेंज्ड वर्ग में आवदेक छात्रों को अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन काउंसलिंग स्थान पर प्रात: 9 बजे पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से करवाना होगा।

आवेदक सत्यापित प्रमाण पत्रों सहित प्रात: 10 बजे से काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। प्रो. शर्मा ने बताया कि इस काउंसलिंग के माध्यम से समस्त आवेदक छात्र विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी तथा गैर सरकारी फार्मेसी महाविद्यालयों में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त फार्मेसी महाविद्यालयों में 750 के लगभग सीटें उपलब्ध हैं, जबकि बी-फार्मेसी आयुर्वेदा में 30 सीटें उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें