फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर ट्यूशन को 25 हजार विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन

Tue, 21 Jun 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
क्लास - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की समर ट्यूशन योजना के तहत जम्मू संभाग में 25000 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर शिक्षा हासिल करना शुरू कर दिया है। जम्मू संभाग में 200 से ज्यादा स्कूलों में समर ट्यूशन शुरू हो चुकी है और इनमें सुबह आठ से 11 बजे तक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। समर ट्यूशन में सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से लगातार नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। जम्मू संभाग के  समर जोन स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए पहली बार शिक्षा विभाग ने समर ट्यूशन शुरू की है।

समर ट्यूशन के तहत नौ से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थियों को नि:शुल्क ट्यूशन दी जा रही है। जम्मू संभाग के 200 से ज्यादा स्कूलों में सुबह आठ से 11 बजे तक शिक्षा दी जा रही है। विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए सरकारी शिक्षक हर रोज पहुंच रहे हैं। अभी तक करीब 25 हजार विद्यार्थियों ने समर ट्यूशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा दी है।
विज्ञापन


जम्मू जिले में सबसे अधिक समर ट्यूशन चल रही है। जम्मू में करीब पांच हजार विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाई है और 35 स्कूलों में विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। सरकारी स्कूलों के साथ ही काफी संख्या में निजी स्कूलों के विद्यार्थी समर ट्यूशन पढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं।

शिक्षा विभाग के अनुसार इससे सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा और बोर्ड की परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। चीफ एजूकेशन आफिसर जेके सूदन ने बताया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए ही समर ट्यूशन शुरू की गई है। जम्मू में इसको काफी सराहा जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें