फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, मैत्री बनीं प्रदेश में टॉपर

Tue, 29 May 2018 09:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बीटेक प्रवेश परीक्षा में मैत्री खन्ना प्रदेश में टॉपर रही।

विज्ञापन

सभी विद्यार्थियों को बीटेक, बी-फार्मेसी, बी-फार्मेसी (आयुर्वेदा), एम-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए और एमटेक में दाखिला सामान्य प्रवेश परीक्षा की मेरिट के

आधार पर ही मिलेगा। एचपीसीईटी-2018 का नतीजा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने बताया कि बीटेक में मैत्री खन्ना पुत्री कविश खन्ना ने 201.5/300 अंक लेकर प्रथम स्थान, उजाक्षी शर्मा पुत्री राजिंद्र कुमार 189.5 अंक लेकर द्वितीय

स्थान और अच्युत पुत्र संजीव ने 184.5 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बी-फार्मेसी में अभिमन्यु पंडित पुत्र नितिन पंडित ने 237.5 अंक लेकर पहला, साहिल कुमार पुत्र केके सिंह ने 199 अंक लेकर दूसरा और स्मृति पुत्री प्रवीण कुमार ने 193 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

इन डिग्री कोर्सों में ये रहे अव्वल

बी-फार्मेसी आयुर्वेदा में शिवानी पुत्री संजीव सोनी ने 163 अंकों के साथ प्रथम, शिखा धीमान पुत्री सर्वजीत सिंह 145 अंक लेकर द्वितीय और अखिल शर्मा पुत्र मनोज कुमार शर्मा ने 142.5 अंक लेकर तृृतीय स्थान प्राप्त किया है।

एमबीए में राहुल शर्मा पुत्र कुलभूषण कुमार ने 108/200 अंक लेकर प्रथम, सुनिधि पटियाल पुत्री राम गोपाल पटियाल ने 102 अंक लेकर दूसरा और ईशान चंदेल पुत्र कमलींद्र चंदेल ने 97.5 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एमसीए में आकाश गौतम पुत्र रतन चंद शर्मा ने 87 अंक लेकर प्रथम, अतुल खरवाल ने 72 अंक लेकर दूसरा और सुरभि डोगरा पुत्री नवनीत डोगरा ने 70 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

निर्धारित तिथि से दो दिन पहले निकाला रिजल्ट

प्रवेश परीक्षा 12 मई और 13 मई को हुई थी। प्रवेश परीक्षा का नतीजा निर्धारित तिथि से दो दिन पहले घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 6057 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों और विवि के ऑफ कैंपस कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटों के लिए दाखिला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें