फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं में कम मार्क्स लाने वालों के लिए बड़ी और जरूरी खबर

Mon, 28 May 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड में जिन छात्रों के अंक अपेक्षाकृत कम रह गए हैं या फिर उन्हें गलत मार्किंग का शक है। उनके लिए बोर्ड सुनहरा मौका लेकर आया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड उन्हें स्क्रूटनी का मौका देने जा रहा है। बोर्ड के मुताबिक, जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके आवेदन पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होगा। 

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (यूबीएसई) के सभापति राकेश कुमार कुंवर ने बताया कि चूंकि रिजल्ट जारी होने के बाद तीन दिन तक बोर्ड बंद रहता है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

वेबसाइट पर फॉर्म अपलोड कर दिया जाएगा

website
उन्होंने बताया कि इसके तत्काल बाद स्क्रूटनी का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। जिन छात्र-छात्राओं को अपनी मार्किंग से आपत्ति है, वह तुरंत इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर फॉर्म अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद उसे भरकर, शुल्क जमा कराना होगा।

निर्धारित अवधि में बोर्ड सभी आवेदनों पर विचार करते हुए मार्क्स वेरिफिकेशन या दोबारा मूल्यांकन का काम करेगा। बोर्ड सभापति आरके कुंवर के मुताबिक, रिजल्ट के बाद अब स्क्रूटनी ही उनकी प्राथमिकता है।

यहां आएगा स्क्रूटनी का फॉर्म : www.ubse.uk.gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें