फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग में बंपर भर्तियां, 1 हजार पदों के लिए इस दिन से करें आवेदन

Fri, 29 Jun 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने बंपर भर्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने 46 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत करीब 1000 पदों के लिए 5 जुलाई से 4 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


सबसे अधिक पद जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के भरे जाएंगे। आयोग ने जेई इलेक्ट्रिकल के 222 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा प्रारंभिक शिक्षा विभाग, प्रदेश स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद, लोक निर्माण विभाग और कृषि विभाग समेत अन्य विभागों में विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि आयोग ने 46 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत 991 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों में भरे जाएंगे पद 

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट में जाकर 5 जुलाई से 4 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश सचिवालय में लिपिक के 156 पद, लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर के 123 पद, आयुर्वेद विभाग में फार्मासिस्ट के 66 पद, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी मेडिकल के 132

पद, स्वास्थ्य विभाग में लैब असिस्टेंट के 102 पद, डेंटल मैकेनिक के 46 पद, डेंटल हाइजीनिस्ट के 18, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल 222 पद, जूनियर इंजीनियर कृषि विभाग 25 पद, फूड सेफ्टी ऑफिसर के 19 पदों समेत अन्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें