हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 783 के तहत औद्योगिक विकास निगम में सीनियर असिस्टेंट अकाउंट्स के तीन पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए आयोग ने मार्च 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने दिसंबर 2020 में लिखित परीक्षा का आयोजन किया।
दस्तावेजों की जांच करने के बाद आयोग ने 11 अभ्यर्थियों रोलनंबर 783000004, 783000012, 783000185, 783000186, 783000195, 783000196, 783000316, 783000454, 783000520, 783000779, 783000794 को 20 दिसंबर को होने वाली पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया है।
आयोग ने पोस्ट कोड 889 के तहत स्टेनो टाइपिस्ट के चार पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया है। आयोग ने इन पदों को भरने के लिए नवंबर 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने 18 जुलाई 2021 में लिखित परीक्षा का आयोजन किया। मेरिट में रहने वाले 83 अभ्यर्थियों का चयन 10 जनवरी को होने वाले स्किल टेस्ट के लिए किया गया है। ब्यूरो
विधि अधिकारी और हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने एचआरटीसी में विधि अधिकारी के एक पद को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इस पद को भरने के लिए आयोग ने पोस्ट कोड 904 के तहत अप्रैल 2021 में आवेदन मांगे थे। आयोग के पास 904 आवेदन आए। इसके बाद महज 22 अभ्यर्थियों ने ही अपने दस्तावेज आयोग में जमा करवाए।
दस्तावेजों की छंटनी के बाद एक अभ्यर्थी को भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत इस पद के लिए पात्र पाया गया। आयोग ने पांच अक्तूबर 2021 को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें रोलनंबर 904000001 भजन सिंह का चयन इस पद के लिए किया गया है। आयोग ने पोस्ट कोड 873 के तहत हवलदार इंस्ट्रक्टर एवं क्वार्टर मास्टर हवलदार के आठ पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया है।
आयोग ने 24 फरवरी 2021 को लिखित परीक्षा, जबकि 2 सितंबर 2021 को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें रोलनंबर 873000033, 873000034, 873000038, 873000066, 873000074, 873000076, 873000079, 873000089 को सफल घोषित किया गया है।